राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का सोमवार का दिन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 21 अप्रैल 2025, 08:01 AM (IST)

मेष

आज आपके मन में किसी बात को लेकर उथल पुथल बनी रहेगी, जिसका असर आपके बिजनेस पर भी पड़ेगा। आप किसी अजनबी पर भरोसा करके किसी नुकसान में आ सकते हैं, इसलिए आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें।

वृषभ

रुपयों के लेनदेन में सावधानी रखें, कला जगत से जुड़े जातकों को सम्मान मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता आप को अलग पहचान दिला सकती है, वाहन सुख संभव है।

मिथुन


कंपनी की ओर से कार्य में के लिए कहीं भेजा जा सकता है। यह यात्रा लाभदायक रहेगी। रूके काम पूरे होंगे। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन पैसे का सही इस्तेमाल करेंगे तो आगे ये लाभ भी देगा। आज सीने में कफ या किसी संक्रमण की शिकायत हो सकती है, बीमार हो सकते हैं।

कर्क

लंबे समय से रूके कार्य पूरे होंगे, व्यावसायिक नई योजना बनेगी जो सफल रहेगी। सामाजिक नई जिम्मेदारी मिल सकती है, वाहन मशीनरी पर खर्च होगा, यात्रा के योग हैं।

सिंह

आय से अधिक खर्च होगा, अजनबी लोगों पर विश्वास न करें। धोखा मिल सकता है, पूर्व में लिए गए निवेश से लाभ होगा, संतान सुख की प्राप्ति सम्भव है।

कन्या

धर्म-कर्म के काम में रूचि बढ़ेगी, कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नए प्रस्ताव सफल रहेंगे, नए मित्र बनेंगे। आर्थिक लाभ होगा, राजकाज से जुड़े काम में सफलता मिलेगी।

तुला

कार्यप्रणाली में सुधार होगा, मेहमानों का आगमन संभव है। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, वैवाहिक चर्चा सफल होगी। आर्थिक समृद्धि के योग हैं, अध्ययन में रूचि बढ़ेगी।

वृश्चिक

शत्रु सक्रिय होंगे, सतर्क रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें, संपत्ति के कार्य रूके रहेंगे। अधिकारी वर्ग आप से नाखुश रहेगा, संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

धनु


कामकाज की अधिकता से थकान का अनुभव करेंगे, पारिवारिक सुख मिलेगा। आर्थिक सम्पन्नता रहेगी, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

मकर


किसी बड़े कार्य को होने की संभावना है, विरोधी सक्रिय होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी महापुरुष का सानिध्य मिलेगा।

कुंभ


आलस्य की अधिकता रहेगी, धार्मिक आयोजनों में रूचि बढ़ेगी। वैवाहिक चर्चा सफल होगी, नए व्यापार को शुरू करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक समृद्धि मन को प्रसन्न करेगी, जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।

मीन


खर्च बढ़ेगा। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। समझदारी से कार्य करें, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे