वार्डरोब मॉलफंक्शन का शिकार हुई यह एक्ट्रेस

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 अगस्त 2016, 12:58 PM (IST)

आंखे -2 से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही रेजिना कैसेंड्रा इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई है। रेजिना बॉलीवुड महनायक अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर और अरशद वारसी जैसे स्टार के साथ आंखे-2 में नजर आएगी। रेजिना कैसेंड्रा हाल ही में वार्डरोब मॉलफंक्शन का शिकार हो गईं।

फिल्म ‘आंखे 2’ की स्टारकास्ट को हाल ही में मीडिया के सामने लॉन्च किया गया। इस मौके पर रेजिना कैसेंड्रा समेत कुछ कलाकारों ने डांस परफॉर्मेंस भी दी। रेजिना ने एक सेमी शीर ब्लैक ड्रेस पहना हुआ था। डांस करते हुए वह अपनी ड्रेस को संभाल नहीं पाईं। ड्रेस कई जगह से खिसक गई। इस दौरान रेजिना की कुछ आपत्तिजनक फोटो मीडिया के कैमरों में कैद हो गईं। ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।

इस घटना को रेजिना शायद ही कभी भुला पाएं। रेजिना ने बताया, मैं बिलकुल नहीं चाहती थी कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मेरी एंट्री ऐसी हो। यह एक भयानक घटना थी। मैं जब स्टेज से उतरी तो सोचा कि ईश्वर ये क्या हो गया। पूरी टीम बहुत सपोर्टिव थी। लेकिन उस पल मैंने अपने आप को यही समझाया कि कोई बात नहीं सब ठीक है।

बता दें कि रेजिना कैसेंड्रा ने 14 साल की उम्र में एक्टिंग वर्ल्ड में डेब्यू कर दिया था। वह अब तक तमिल, तेलू्गु और कन्नड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। यह पहला मौका है, जब वह बॉलीवुड फिल्म में काम करने जा रही हैं।