मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता स्वीकृत, दिया चेक

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 16 अप्रैल 2025, 10:35 PM (IST)

कोटपुतली–बहरोड़। जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने आदेश जारी कर मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रार्थी विनोद बलाई पुत्र सुलतान बलाई को घायल श्रेणी में 20 हजार की राशि एवं सजना देवी के पति स्व. ताराचन्द को करंट लगने से मृत्यु होने के कारण 1 लाख की राशि की स्वीकृत की हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश सहारण ने बुधवार को सहायता का चेक प्रार्थियों को प्रदान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे