भीलवाड़ा । रक्षाबन्धन के मौके पर कई बहनें अपने भाईयों को राखी बांधने के जिला कारागृह में भी पहुंची। जहां उन्होंने अपने भाईयों को राखी बांधकर उनकी लम्बी उम्र की कामना करी। गुरुवार सुबह से कारागृह के बाहर बहने अपने भाईयों के लिए राखियां लेकर पहुंचने लगी। इसके साथ ही शहर के कई संस्थानों में भी रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। जेल उपाधीक्षक सुमन मालीवाल ने कहा कि रक्षाबन्धन के पर्व को देखते हुए जेल में इंतजाम किये गए जिससे की राखी बांधने आने वाली बहन को किसी भी तकलीफ का सामना नहीं करना पड़े।