भीलवाड़ा। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता जो 6 अप्रैल से 9 तक एलएन सिटी भोपाल में आयोजित हुई। जिसमें छत्तीस यूनिवर्सिटीयो की पुरुष और महिला टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें संगम यूनिवर्सिटी के भावेश पारीक,केशव सिंह राठौड़, भानु प्रताप सेन ने डबल वर्ग में खेलते हुए अलग-अलग यूनिवर्सिटी को पराजित करते हुए। फाइनल में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया विश्व विद्यालय अयोध्या को हराकर गोल्ड मेडल जीता। इसी प्रकार महिला वर्ग सिंगल में फाइनल में नैना सिंह ने मध्य प्रदेश की आरजीपीवी से हारकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। मेवाड़ विश्व विद्यालय के ऋषि शर्मा ने चैलेंज इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। इस प्रकार ऑल ओवर राजस्थान के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। यह जानकारी ड्रॉप रोबॉल राजस्थान सचिव लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने दी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे