दिल्ली महिला आयोग परACB का छापा

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 18 अगस्त 2016, 12:55 PM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने छापा मारा है। आरोप है कि महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कई लोगों को नियम को नजरअंदाज कर नौकरी और मोटी पगार दी है। इस तरह की शिकायत महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने की थी।

सूत्रों के मुताबिक, एसीबी को प्रारंभिक जांच में इस शिकायत में दम नजर आया लिहाजा कुछ दस्तावेजों की तलाश में यह छापेमारी हुई है। गौरतलब है कि आयोग अध्यक्ष स्वाति मालिवाल आम आदमी पार्टी से जुड़ी हैं जबकि पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह कांग्रेस की नेता हैं।