हॉलीवुड अभिनेत्री ब्लेक लाइवली ने अपनी नई फिल्म में बिकनी पहनने के लिए सोयाबीन खाना बंद कर दिया है।ब्लेक अपनी नई फिल्म ‘द शैलोज’ में बिकनी में दिखाई देंगी इसलिए उन्होंने छरहरी काया के लिए यह कदम उठाया है।
वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ ने ब्लेक के हवाले से बताया, ‘‘मैंने अपने भोजन में आटे और सोयाबीन को लेना बंद कर दिया। शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि यह आसान होगा लेकिन हर चीज में सोया है।’’
वह कहती हैं कि उन्हें लगता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह फिट थी।
(आइएएनएस)