सोमवार 7 अप्रैल को मीन राशि में मार्गी होंगे बुध, इन राशि के जातकों को होगा लाभ

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 06 अप्रैल 2025, 2:11 PM (IST)

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों का विशेष महत्व है। हर ग्रह का अपना अलग-अलग प्रभाव होता है। कुछ ग्रह धन के कारक माने जाते हैं, तो कुछ बुद्धि के। जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका सीधा असर सभी राशियों और मानव जीवन पर पड़ता है।

बुध, जिन्हें ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है, शिल्प, विद्या और वाणिज्य के कारक माने जाते हैं। बुध की चाल में परिवर्तन होने से बौद्धिक कार्यों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। जब बुध राशि परिवर्तन करते हैं या अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, तो कुछ राशियों के लिए यह सकारात्मक परिणाम लेकर आता है।

बुध 07 अप्रैल को मीन राशि में मार्गी होने वाले हैं। बुध के मार्गी होने का प्रभाव 06 मई तक रहेगा और इस दौरान सात राशियों पर विशेष रूप से सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। ये भाग्यशाली राशियाँ हैं: वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, तुला, मकर।

आइए जानते हैं बुध मार्गी के बाद क्या कुछ होगा इन राशियों के जीवन में।

वृषभ


बुध ग्रह आपके एकादश भाव में मार्गी गति करेंगे। बुध के इस गोचर से आपकी कई ख्वाहिशें पूरी हो सकती हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी और जीवन में खुशियां आएंगी। अगर मीडिया या टेक्निकल ही क्षेत्र से जुड़े हैं तो जल्द ही नई संभावनाएं बनने की उम्मीद है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं लेकिन योग-ध्यान और व्यायाम करने से स्थिति सुधरेगी।

कर्क

बुध के मार्गी होने से कर्क राशि के जातकों के लिए करियर और कारोबार में वृद्धि की संभावना है। नए व्यापार की शुरुआत करना फलदायी हो सकता है। पुराने निवेश से दोगुना लाभ मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।

कन्या


आपके सप्तम भाव में बुध ग्रह का मार्गी होगा। इस भाव में बुध के मार्गी होने से वैवाहिक जीवन में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। अगर विवाह योग्य हैं तो अच्छा रिश्ता आपको मिल सकता है। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के अच्छे अवसर आपके हाथ लगेंगे। हालांकि फिजूलखर्ची करने से आपको बचना होगा। आपकी तार्किक क्षमता में सुधार होगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी आप लाभ पाएंगे। कहीं निवेश किया था तो इस दौरान बंपर कमाई आप कर सकते हैं। उपाय के तौर पर गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृश्चिक


बुध ग्रह आपके पंचम स्थान में मार्गी गति करेंगे। इस भाव में बुध के होने से शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां आपको प्राप्त हो सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में आप सफल होंगे। कुछ जातकों को सरकारी नौकरी मिल सकती है। कमाई के नए स्रोत पाकर आपकी बंपर कमाई हो सकती है। आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा नई भाषा इस राशि के कुछ लोग पा सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में भी निखार आएगा। अपनी बातों से प्रेम जीवन में आए मतभेदों को दूर कर सकते हैं।

तुला

तुला राशि के लिए यह समय नए-नए अवसर लेकर आएगा। व्यवसाय या नौकरी में बड़े बदलाव का संकेत मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। आय में वृद्धि होने की संभावना है।

धनु


धनु राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद लाभकारी है। विशेषकर व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जो काम पहले नहीं हो रहे थे, वे अब सुलझ सकते हैं। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि हो सकती है और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।


मकर

मकर राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव आएगा और पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे। यह समय व्यापार और नौकरी में भी नई सफलता और उन्नति का है। आय में बढ़ोतरी हो सकती है संकट का समाधान होगा।

नोट: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य और सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे