नई दिल्ली। दिल्ली की एक बेकरी में गुरुवार को विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। यह घटना दिल्ली के खुरेजी क्षेत्र में हुई।
अग्निशमन अधिकारी ने बताया, तीन मंजिली बेकरी के ओवन में सुबह 5.15 बजे विस्फोट होने की खबर मिली। उस समय बेकरी में 20 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की पांच गाडिय़ां घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस के मुताबिक, यह विस्फोट इमारत की पहली मंजिल में हुआ जहां ओवन रखा हुआ था।
पुलिस
अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में तीन कर्मचारियों राहुल, साजिद और दिलशाद
की मौत हो गई जबकि दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।