शीतला अष्टमी पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 मार्च 2025, 6:48 PM (IST)

दौसा। शीतला अष्टमी पर शुक्रवार को महिलाओं ने शीतला माता का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाया। इस दौरान शीतला मंदिरों में महिलाओं की जोरदार भीड़ रही। सुबह उजाला होने से पहले ही महिलाएं पूजन करने के लिए पहुंचने लगी। मंदिरों में भीड़ को काबू करने के लिए कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था बनाई। खारी कोठी स्थित शीलमंड, सोमनाथ मंदिर, जनता कॉलोनी, नेहरू पार्क के पीछे, रेलवे स्टेशन के सामने, ओंकारेश्वर मंदिर, सैंथल मोड़, शिव शक्ति नगर, गुप्तेश्वर रोड, गुप्तेश्वर मंदिर, बैजनाथ मंदिर सहित कालोनियों व गली मोहल्लों में शीतला माता के मंदिरों में महिलाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं ने माता का पूजन किया। घरों में मंगल गीत गाए, विवाह व जन्मोत्सव के दौरान महिलाओं ने माता की विशेष पूजा अर्चना की। घरों में ठंडे पकवान बने, गणगौर पूजन करने वाली युवतियों व बालिकाओं ने दूल्हा दुल्हन के वेश बनाकर बिनोरी निकाली। बाग बगीचों में जाकर बास्योड़ा मनाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे