म्यूजिक रियलिटी टीवी शो की मेजबानी करेंगे अरिजीत

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 16 अगस्त 2016, 9:13 PM (IST)

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ‘आशिकी-2’ के गीत ‘क्यों तुम ही हो, मेरी आशिकी तुम ही हो, मेरा चैन भी. . . .’ गीत के लिए 59वें फिल्मफेयर और रणबीकर कपूर अभिनीत ‘रॉय’ के गीत ‘सूरज डूबा है यारों.. .’ के लिए 61वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में बेहतरीन पाश्र्व गायक का पुरस्कार जीत चुके गायक अरिजीत अपने घर की ओर लौट रहे हैं।

रियलिटी टीवी शो के जरिए संगीत की दुनिया में कदम रखने वाले गायक अरिजीत सिंह म्यूजिक रियलिटी शो ‘रॉ स्टार’ में निर्णायक के रूप में छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में पहले हनी सिंह निर्णायक हुआ करते थे। लेकिन इसके सीजन-2 में अब अरिजीत सिंह को लिया गया है। अरिजीत ने ‘तुम ही हो’, ‘सोच न सके’, ‘कभी जो बादल बरसे’ और ‘मुस्कुराने की वजह तुम हो’ जैसे गीतों से लोगों को प्रभावित किया है। वह इस शो में प्रतियोगियों के संरक्षक भी होंगे।

लाइफ ओके से जारी बयान के मुताबिक, अफवाहों में कहा गया है कि इसका प्रसारण स्टार प्लस पर होगा, लेकिन इसके विपरीत यह लाइफ ओके पर प्रसारित किया जाएगा। अरिजित प्रोमो के लिए शूट कर रहे हैं और यह 20 अगस्त से प्रसारित होगा।

‘रॉ स्टार’, ‘इंडियाज रॉ स्टार’ का सीक्वल नहीं है। यह नई अवधारणा, नई चुनौतियों के साथ गायन क्षमता को आगे लाने पर केंद्रित है।

गौरतलब है कि अरिजित ने इससे पहले सोशल मीडिया पर सलमान खान से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी। शो के ऑडिशन 21 अगस्त से शुरू होंगे।