रैली निकाल कर किया शहीदों को याद

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 16 अगस्त 2016, 8:16 PM (IST)

करौली। वतन की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की याद में जिला मुख्यालय करौली में भाजपा की ओर से वाहन रैली निकाली गई। सांसद निवास से रवाना हुई रैली में सांसद मनोज राजौरिया सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख बाजारों से निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के नारे लगाते चल रहे थे। रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजौरिया, मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला सहित भाजपा के दर्जन भर से अधिक पदाधिकारी और कार्यकता मौजूद रहे।