हेराथ ने टेस्ट में ऐसे की भज्जी की बराबरी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 16 अगस्त 2016, 3:05 PM (IST)

नई दिल्ली। खब्बू स्पिनर रंगना हेराथ पूर्व ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के संन्यास लेने के बाद से टेस्ट में श्रीलंका के नंबर वन गेंदबाज बने हुए हैं। हेराथ फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में ही फिरकी का जादू दिखा रहे हैं। हेराथ ने कोलंबो में चल रहे सीरीज के तीसरे व अंतिम टेस्ट की पहली पारी में 38.1 ओवर में 81 रन पर छह विकेट चटकाए।

38 वर्षीय हेराथ ने टेस्ट करिअर में 25वीं बार पारी में पांच या इससे ज्यादा विकेट चटकाने का कमाल किया। हेराथ इस मामले में भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह सहित तीन गेंदबाजों की बराबरी और ओवरऑल 7वें स्थान पर आ गए हैं। वर्ष 1999 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हेराथ ने इस टेस्ट से पहले 319 विकेट झटक लिए थे।

आईए अब देखें टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5 या इससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 9 और टॉप गेंदबाजों का प्रदर्शन :-

मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका, आईसीसी)

करिअर : 1992 से 2010
टेस्ट : 133
विकेट : 800
औसत : 22.72
इकोनोमी रेट : 2.47
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 67 बार
पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 51/9 विकेट

शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया)

करिअर : 1992 से 2007
टेस्ट : 145
विकेट : 708
औसत : 25.41
इकोनोमी रेट : 2.65
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 37 बार
पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 128/12

सर रिचर्ड हैडली (न्यूजीलैंड)

करिअर : 1973 से 1990
टेस्ट : 86
विकेट : 431
औसत : 22.29
इकोनोमी रेट : 2.63
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 36 बार
पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 52/9 विकेट

अनिल कुंबले (भारत)

करिअर : 1990 से 2008
टेस्ट : 132
विकेट : 619
औसत : 29.65
इकोनोमी रेट : 2.69
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 35 बार
पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 74/10 विकेट


ग्लेन मैकग्रा (ऑस्ट्रेलिया)

करिअर : 1993 से 2007
टेस्ट : 124
विकेट : 563
औसत : 21.64
इकोनोमी रेट : 2.49
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 29 बार
पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 24/8 विकेट

इयान बॉथम (इंग्लैंड)

करिअर : 1977 से 1992
टेस्ट : 102
विकेट : 383
औसत : 28.40
इकोनोमी रेट : 2.99
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 27 बार
पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 34/8 विकेट


हरभजन सिंह (भारत)

करिअर : 1998 से जारी
टेस्ट : 103
विकेट : 417
औसत : 32.46
इकोनोमी रेट : 2.84
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 25 बार
पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 84/8 विकेट

डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका)

करिअर : 2004 से जारी
टेस्ट : 82
विकेट : 406
औसत : 22.53
इकोनोमी रेट : 3.23
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 25 बार
पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 51/7 विकेट

वसीम अकरम

करिअर : 1985 से 2002
टेस्ट : 104
विकेट : 414
औसत : 23.62
इकोनोमी रेट : 2.59
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 25 बार
पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 119/7 विकेट