इस स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर ‘रूस्तम’ के रूप में नजर आए अभिनेता अक्षय कुमार ने सलमान खान की तर्ज पर चलते हुए अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। अक्षय कुमार ने सलमान खान और आमिर खान की तर्ज पर ‘गणतंत्र दिवस’ और ‘आजादी के दिन’ को अपने लिए बुक करना शुरू कर दिया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अक्षय कुमार ने अपने प्रशंसकों को एक खुशखबरी
दी है। अभिनेता ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि वो फिल्म निर्माता
नीरज पांडे के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘क्रैक’ में काम कर रहे हैं।
इससे
पहले यह दोनों ‘स्पेशल 26’ और ‘बेबी’ में साथ काम कर चुके हैं। इन दोनों
फिल्मों का निर्देशन नीरज ने किया था। इस सप्ताह प्रदर्शित उनकी फिल्म
‘रूस्तम’ में नीरज पांडे निर्माता की भूमिका में हैं। निर्देशन टीनू सुरेश
देसाई का है। नीरज ‘क्रैक’ का निर्माण के साथ ही निर्देशन भी करेंगे।
अक्षय
कुमार ने ट्विटर पर इस बारे में लिखा है, ‘‘इस समय हम ‘क्रैक’ में साथ काम
कर रहे हैं। यह फिल्म 2017 के स्वतंत्रता दिवस वाले सप्ताह के अंत में
रिलीज होगी। इसके लिए आपका प्यार चाहिए।’’
अभिनेता ने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया, जिसमें उनके चश्मे का एक ग्लास टूटा हुआ है। पोस्टर में एक कैप्शन भी है जिसमें लिखा हुआ है ‘हर तूफान में गुस्सा होता है और हर गुस्से के पीछे एक कहानी होती है।’’