मुंबई। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी ने उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर डिएगो फोरलान को लीग के तीसरे संस्करण के लिए अपने साथ जोड़ लिया है। क्लब ने रविवार को इस बात की पुष्टि की। फोरलान ने अपने करियर की शुरुआत अर्जेंटीना से की थी, जिसके बाद वे इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड पहुंचे। यहां से वे स्पेनिश लीग में विलारियल सीएफ और एटलेटिको मेड्रिड के लिए खेले। फोरलान ने 2010 में हुए फीफा विश्व कप में गोल्डन बॉल का अवार्ड हासिल किया था और अपने देश के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।
वे 2-2 बार पिचिचि ट्रॉफी और यूरोपियन गोल्डन शू का खिताब भी अपने नाम कर
चुके हैं। उन्हें उरुग्वे के सर्वकालिक महान खिलाडिय़ों में से एक माना जाता
है। क्लब के मालिक रणबीर कपूर ने इस मौके पर कहा कि आने वाले सत्र में
फोरलान जैसे खिलाड़ी का हमारे साथ जुडऩा काफी उत्साहवर्धक है। वे इस खेल के
सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों में से एक हैं। मैं उन्हें मैदान पर मुंबई के लिए
खेलते देखने के लिए काफी उत्साहित हूं।
बायर्न के बोएटांग बने जर्मनी के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर
म्यूनिख।
जर्मनी के शीर्ष फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले जर्मनी के
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेरोम बोएटांग को जर्मनी का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ
फुटबॉल खिलाड़ी चुना गया। जर्मनी की प्रतिष्ठित खेल पत्रिका किकर द्वारा
करवाए गए पोल में रविवार को बोएटांग को विजेता घोषित किया गया। इस पोल में
जर्मनी के जाने-माने खेल पत्रकारों ने वोट किया। पोल में पड़े कुल 674 मतों
में से 163 मत बोएटांग के पक्ष में गए। 1997 में जुर्गेन कोहलर के बाद यह
अवार्ड जीतने वाले वे दूसरे डिफेंडर हैं। पिछले वर्ष वोल्फ्सबर्ग के केविन
डी ब्रूइन को यह अवार्ड प्रदान किया गया था। बायर्न में बोएटांग के साथी
खिलाड़ी थॉमस मूलर 95 वोट हासिल कर दूसरे, जबकि एक अन्य बायर्न खिलाड़ी
रॉबर्ट लेवांडोव्स्की 90 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
बोएटांग ने
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने पर कहा कि मुझे इसकी उम्मीद नहीं
थी। निश्चित तौर पर मुझे खुद पर गर्व हो रहा है कि मैंने यह उपलब्धि हासिल
की। जर्मनी की राष्ट्रीय टीम के सदस्य बोएटांग 2011 में बायर्न से जुड़े।
इससे पहले वे इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलते थे।
बायर्न में आने के बाद से बोएटांग ने 124 मैचों में तीन गोल किए हैं। उनके
क्लब में रहते बायर्न 2013 में चैम्पियंस लीग खिताब विजेता बना, घरेलू लीग
में लगातार चार बार चैम्पियन रहा और तीन बार जर्मन कप जीतने में सफल रहा।
वहीं डार्मस्टैट छोडक़र ऑग्सबर्ग के कोच बने डिर्क शूटर 256 मतों के साथ
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कोच चुने गए। डॉर्टमंड के कोच थॉमस टुचेल दूसरे और
जेसेप गुआर्डियोला तीसरे स्थान पर रहे।
भारतीय अंडर-17 टीम ने जर्मन क्लब को हराया
डुइजबर्ग
(जर्मनी)। भारतीय अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम ने जर्मनी के प्रतिष्ठित लीग
टूर्नामेंट बुंदेसलीगा के यूथ लीग में खेलने वाले सेकेंड डिवीजन क्लब रॉट
वीज ओबरहोसेन को 4-1 से मात दे दी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के
अनुसार, भारतीय टीम ने रविवार को यहां स्पोट्र्स स्कूल मैदान पर मैच की
शानदार शुरुआत की और चौथे मिनट में गोल हासिल करने में सफल रही। अभिजीत
सरकार ने बाईं ओर से क्रॉस के जरिए पहला गोल किया और भारत को बढ़त दिला दी।
पहला गोल खाने के बाद जर्मन क्लब ने अच्छा पलटवार किया और अधिकांश समय
गेंद अपने कब्जे में रखने में कामयाब रहे।
उन्हें इसका फायदा भी मिला और
मैच के 13वें मिनट में वे गोल हासिल कर स्कोर बराबर करने में सफल रहे। भारत
के अनिकेत जाधव ने हालांकि 37वें मिनट में कॉर्नर किक के जरिए भारत को फिर
से बढ़त दिला दी। भारत ने मध्यांतर तक 2-1 से बढ़त बनाए रखी। मध्यांतर के
बाद खेल के दूसरे हाफ में भारतीय टीम अपने प्रतिद्वंद्वी पर पूरी तरह हावी
रही। भारत के लिए संजीव स्टालिन ने 73वें और जितेंद्र सिंह ने 85वें मिनट
में गोल किए और भारत को अच्छे अंतर से जीत दिला दी।
(IANS)