उदयपुर। CBSE बोर्ड परीक्षाओं का आगाज! उदयपुर के 23 सेंटरों पर 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू हो गई है। करीब 9 हजार छात्र-छात्राएं इसमें शामिल हो रहे हैं। पहले ही दिन परीक्षा केंद्रों पर जबरदस्त उत्साह और तनाव दोनों देखने को मिला।
सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों और अभिभावकों की हलचल रही। पहला पेपर होने की वजह से स्टूडेंट्स तय समय से पहले ही सेंटर पर पहुंच गए। सेंट पॉल्स स्कूल और सीपीएस स्कूल समेत अन्य परीक्षा केंद्रों पर छात्राओं का उत्साह देखने लायक था।
सभी स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी दिखाने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। स्कूल यूनिफॉर्म में पहुंचे छात्र-छात्राएं आत्मविश्वास से भरे नजर आए।
आज 10वीं के छात्रों के लिए अंग्रेजी और 12वीं के लिए इंटरप्रिन्योरशिप का पेपर था। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू हुईं, और परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और अनुशासन का माहौल दिखा।
परीक्षा का पहला दिन बिना किसी परेशानी के पूरा हुआ। अब छात्रों की असली परीक्षा उनके आत्मविश्वास और मेहनत की होगी। आने वाले दिनों में बाकी पेपर्स के लिए भी उनकी तैयारी और उत्साह इसी तरह बना रहेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे