इनेलो पार्टी के नए स्टेट ऑफिस का शुभारंभ, हवन यज्ञ के साथ हुआ मुहूर्त

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 10 फ़रवरी 2025, 2:12 PM (IST)

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने अपने स्टेट ऑफिस के पते में बदलाव कर दिया है। अब पार्टी की गतिविधियां JJP समर्थित इनसो ऑफिस Flat No. 21, Sector 3, Chandigarh से संचालित होंगी। इस नए कार्यालय का शुभारंभ आज इनेलो नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला और अर्जुन चौटाला द्वारा हवन यज्ञ के साथ किया गया।
इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने नए ऑफिस में पार्टी के लिए शुभकामनाएं दीं। इनेलो के लिए यह नया ऑफिस सिर्फ एक पता परिवर्तन नहीं बल्कि पार्टी को नए जोश और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हवन यज्ञ के आयोजन से यह प्रतीकात्मक संदेश भी दिया गया कि पार्टी शुद्ध विचारधारा और सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने राजनीतिक सफर को आगे बढ़ाएगी। अब तक इनेलो की कई गतिविधियां अलग-अलग स्थानों से संचालित होती रही थीं, लेकिन अब पार्टी के कार्यों को व्यवस्थित रूप से सेक्टर 3, चंडीगढ़ से संचालित किया जाएगा। आपको बता दे कि पूर्व में इसी फ्लैट से JJP समर्थित इनसो की गतिविधियां संचालित होती थी।
हरियाणा विधानसभा में इस समय इनेलो के पास दो विधायक हैं, जो पार्टी की आवाज को विधानसभा में बुलंद कर रहे हैं। वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में हार के बाद जननायक जनता पार्टी (JJP) के पास अब कोई विधायक नहीं बचा है। इसी कारण JJP को विधानसभा द्वारा एमएलए हॉस्टल में आवंटित फ्लैट खाली करना पड़ रहा है। इनेलो और JJP की राजनीतिक प्रतिस्पर्धा हरियाणा की राजनीति में हमेशा चर्चा का विषय रही है।
अब इनेलो के नए कार्यालय की स्थापना और JJP के विधायक न होने की स्थिति भविष्य में दोनों दलों की रणनीति पर प्रभाव डाल सकती है। फिलहाल, इनेलो अपने नए ऑफिस से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर काम करने में जुट गई है। अब देखना होगा कि पार्टी इस नए बदलाव से अपनी राजनीतिक स्थिति को कितना मजबूत कर पाती है। - खासखबर नेटवर्क।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे