उदयपुर : चेतक चौराहे पर आजादी का जश्न

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 15 अगस्त 2016, 2:18 PM (IST)

उदयपुर । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उदयपुर के टेंट व्यवसाइयों ने शहर के चेतक चौराहे को तिरंगे के अलग-अलग रंगों में सजाकर आजादी की ख़ुशी मनाई। जिला टेंट व्यवसायी समिति की ओर से हाथ में तिरंगा लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से वाहन रैली भी निकाली गई । समिति के अध्यक्ष सुधीर चावात ने बताया कि समिति द्वारा आगामी सितम्बर माह में राष्ट्रीय स्तरीय अधिवेशन झलक लेकसिटी में होना है ।

अधिवेशन में हिस्सा लेंगे 5 हजार व्यवसायी

इस अधिवेशन में 5 हजार से अधिक टेंट व्यवसाई भाग लेंगे । इस अधिवेशन के आगाज में रूप में 15 अगस्त के मौके पर चेतक चौराहे को सजाना, सिर्फ झलक मात्र है। 3 दिवसीय अधिवेशन के दौरान यहां के सभी चौराहों को दुल्हन की तरह सजाया जायेगा।