जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर सोमवार को देश का 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर मिठाई भी वितरित की गई।
यह रहे मौजूद
पार्टी कार्यालय में मनाए गए इस समारोह में जयपुर शहर के विधायक, खादी बोर्ड के चेयरमैन शम्भुदयाल बडग़ूजर, शहर अध्यक्ष संजय जैन, अशोक लाहोटी, कार्यालय प्रभारी सोहनलाल ताम्बी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।