भरतपुर । स्वाधीनता दिवस समारोह के मौके पर दो स्कूली छात्राओं के बेहोश होने से हड़कंप मच गया।
वहीं इससे पहले पर्यटन राज्य मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा ने ध्वजारोहण करके मार्चपास्ट की सलामी ली।
पर्यटन
राज्य मंत्री ने सराहनीय सेवाओ के लिए 54 जनो को किया सम्मानित। इस अवसर
पर शारीरिक व्यायाम पीटी के लिए आई दो स्कूली छात्राएं बेहोश हो गई।
डॉक्टरों के मुताबिक गर्मी और उमस के अलावा खाली पेट होने की वजह से ये दोनों छात्राएं बेहोश हो गई।