उदयपुर । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उदयपुर में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने ध्वजारोहण किया । संभाग स्तरीय समारोह में सुबह 9 बजे गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने तिरंगा फहराया।
ध्वजारोहण के बाद कटारिया ने परेड का निरीक्षण किया । इससे पहले संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा, जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता और जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल की अगवानी में समारोह स्थल पहुंचे कटारिया ने परेड की सलामी ली ।
गाँधी ग्राउंड में आयोजित समारोह में एनसीसी, मिलिट्री, पुलिस जवान और स्कूली बच्चो ने पुलिस बैंड की धुन पर मार्च-पास्ट किया । इस दौरान विभिन्न क्षेत्रो में उपलब्धियां हासिल करने वाली 82 प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया।