नया हफ्ते और इसी के साथ मौक़ा है इस हफ्ते बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्म के बारे में। इस हफ्ते यानी 19 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी मुद्दसर अजीज और आनंद एल राय निर्देशित फिल्म हैप्पी भाग जाएगी। करीबन चार साल बाद फिल्म कॉकटेल से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रहीं हैं डायना पेंटी। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी हैं, जोकि भारत पाकिस्तान के रिश्तों को भी दर्शाती हैं। फिल्म में डायना जिमी शेरगिल, अभय देओल,अली फजल और मोमल शेख नजर आएंगीं। फिल्म के ट्रेलर से लेकर गाने तक दर्शकों को खूब पसन्द आ रहें हैं। फिल्म की कहानी हैप्पी यानी डायना के इर्दगिर्द ही घूमती हैं। फिल्म में हैप्पी अपनी शादी यानी मण्डप से भागकर सीधे पहुंच जाती है पाकिस्तान लाहौर। तो आइये जानते हैं की आखिर इस हफ्ते यह फिल्म आपको क्यों देखनी चाहिए......
डायना पेंटी फिल्म कॉकटेल में मीरा की भूमिका निभाकर लोगो का दिल चुराने वाली तकरीबन चार साल बाद बड़े पर्दे पर रोमान्टिक कॉमेडी फिल्म हैप्पी भाग जाएगी में नजर आयेगीं।
अभय देओल इस फिल्म को अगर अभय देओल का कमबैक कहा जाये तो गलत ना होगा, क्यों कि उनकी बीती रिलीज फिल्म वन बाय टू बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।
अभय देओल इस फिल्म को अगर अभय देओल का कमबैक कहा जाये तो गलत ना होगा, क्यों कि उनकी बीती रिलीज फिल्म वन बाय टू बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।
मोमल शेख आनंद एल राय निर्देशित फिल्म हैप्पी भाग जाएगी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मोमल शेख हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहीं हैं। बता दें मोमल एक पाकिस्तानी फिल्म टीवी एक्ट्रेस हैं।
निर्देशक मुद्दसर अजीज मुद्दसर अजीज ने हिंदी सिनेमा में निर्देशन की दुनिया में दूल्हा मिल गया से डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अब एक बार फिर से वह फिल्म हैप्पी भाग जाएगी से वापसी कर रहें हैं।
आनंद एल राय आनंद एल राय हिंदी सिनेमा अच्छी फिल्मों के लिए और कंटेंट जाने जातें हैं। बता दें आनंद एल राय रोमान्टिक कॉमेडी तनु वेड्स मनु और रांझना जैसी फ़िल्में बना चुकें है।