रामदेवरा यात्रियों के लिए भंडारा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 14 अगस्त 2016, 11:24 PM (IST)

बारां । पंजाबी समाज सेवा समिति की ओर से रामदेवरा जाने वाले यात्रियों के लिए रविवार को कोटा रोड फोरलेन पर एसकेजी के सामने भंडारा शुरू किया गया है। यह भंडारा निरंतर जारी रहेगा। भंडारे में यात्रियों के लिए ठहरने, अल्पाहार और भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष पदम पिपलानी, पूर्व अध्यक्ष भीमसेन अदलक्खा व शेखर कुमरा ने फीता काटकर और यात्रियों को अल्पाहार करवाकर भंडारे का उद्घाटन किया।