यूनुस-संगकारा ने 35 पार होने पर किया यह कमाल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 14 अगस्त 2016, 5:08 PM (IST)

नई दिल्ली। पाकिस्तानी बल्लेबाज यूनुस खान इस समय इंग्लैंड में अपने जलवे बिखेर रहे हैं। 38 वर्षीय यूनुस ने ओवल में चल रहे सीरीज के चौथे व अंतिम टेस्ट में बेहतरीन दोहरा शतक ठोका। यूनुस ने 308 गेंदों पर 31 चौकों व चार छक्कों की मदद से 218 रन की पारी खेली।

इसके साथ ही यूनुस के टेस्ट में छह दोहरे शतक हो गए हैं और उन्होंने पाकिस्तान के जावेद मियांदाद की बराबरी कर ली। यूनुस-मियांदाद से आगे डॉन ब्रेडमैन, कुमार संगकारा, ब्रायन लारा, वाली हैमंड व महेला जयवर्धने ही हैं।

यूनुस छक्के के साथ दोहरा शतक पूरा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। जयवर्धने ने तीन बार यह कमाल किया है। 35 साल की उम्र पार करने के बाद यह यूनुस का तीसरा दोहरा शतक है और उनसे पहले यह करिश्मा संगकारा ने ही किया था।

टेस्ट क्रिकेट में 35 वर्ष की आयु के बाद 10 और बल्लेबाज ऐसे हैं, जो 2 दोहरे शतक जमाने में सफल रहे। देखें उनका ओवरऑल रिकॉर्ड :-

एडम वोजेस (ऑस्ट्रेलिया)

करिअर : 2015 से जारी
टेस्ट :17
रन : 1432
औसत : 79.55
50/100 : 4/5

जेक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)

करिअर : 1995 से 2013
टेस्ट : 166
रन : 13289
औसत : 55.37
50/100 : 58/45

सचिन तेंदुलकर (भारत)

करिअर : 1989 से 2013
टेस्ट : 200
रन : 15921
औसत : 53.78
50/100 : 68/51

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

करिअर : 1995 से 2012
टेस्ट : 168
रन : 13378
औसत : 51.85
50/100 : 62/41

ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)

करिअर : 1990 से 2006
टेस्ट : 131
रन : 11953
औसत : 52.88
50/100 : 48/34


ग्राहम गूच (इंग्लैंड)

करिअर : 1975 से 1995
टेस्ट : 118
रन : 8900
औसत : 42.58
50/100 : 46/20

गोर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज)

करिअर : 1974 से 1991
टेस्ट : 108
रन : 7558
औसत : 44.72
50/100 : 94/33

विनू मांकड़ (भारत)

करिअर : 1946 से 1959
टेस्ट : 44
रन : 2109
औसत : 31.47
50/100 : 6/5

डॉन ब्रेडमैन

करिअर : 1928 से 1948
टेस्ट : 52
रन : 6996
औसत : 99.94
50/100 : 13/29

एडी पेंटर (इंग्लैंड)

करिअर : 1931 से 1939
टेस्ट : 20
रन : 1540
औसत : 59.23
50/100 : 7/4