बहरोड़। बाबा खेतानाथ महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, भिटेड़ा में एक प्रभावशाली प्लेसमेंट मीट का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महाविद्यालय की छात्राओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना था। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के आइक्यूएसी, महाविद्यालय प्लेसमेंट सेल, NIIT यूनिवर्सिटी और एक्सिस बैंक के संयुक्त सहयोग से हुआ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की वर्तमान छात्राओं के साथ-साथ पूर्व छात्राओं ने भी भाग लिया। प्लेसमेंट मीट की शुरुआत प्रातः 11:00 बजे साक्षात्कार प्रक्रिया से हुई, जिसमें NIIT यूनिवर्सिटी और एक्सिस बैंक की चयन टीम ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। इस साक्षात्कार में कुल 70 छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 23 छात्राओं का चयन अग्रिम प्रक्रिया के लिए किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने चयन टीम का धन्यवाद किया और उन्हें महाविद्यालय प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय में रोजगार के नए अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे