‘बॉन्ड गर्ल’ बनने के लिए प्रियंका की ये शर्त

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 14 अगस्त 2016, 12:13 PM (IST)

देसी गर्ल प्रियंका चोपडा इन दिनों सितारे सातवें आसमान में चमक रहे है। प्रियंका चोपड़ा ‘क्वांटिको’ में लीड रोल निभा रही हैं। खबरों की माने तो अब प्रियंका चोपड़ा अगली बॉन्ड गर्ल बन सकती हैं।

लेकिन प्रियंका चोपड़ा के पांव इन दिनों जमीन पर नहीं हैं। वह बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचा रही हैं। ऐसे में उन्होंने बॉन्ड गर्ल बनने के लिए एक शर्त रख दी है। अगर प्रियंका की शर्त मानी जाएगी, तभी वह बॉन्ड गर्ल बनना स्वीकार करेंगी।

दरअसल, हाल ही में जब प्रियंका चोपड़ा से बॉन्ड गर्ल बनने की ख्वाहिश को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा, मैं तभी बॉन्ड गर्ल बनूंगी, जब मेरे कैरेक्टर का नाम जेन होगा। आशा है कि मेकर्स प्रियंका की इस मांग पर गौर करेंगे।