हिन्दी फिल्मों के दिग्गज कथा-पटकथा-संवाद लेखक रहे सलीम खान आने वाले दिनों में रेडियो पर एक कार्यक्रम होस्ट करने जा रहे हैं जिसका नाम है ‘70 एमएम शो’। इस शो में वो फिल्मों से जुडी रोचक जानकारियां श्रोताओं को देंगे।
इस शो के दौरान श्रोता उनसे सीधे सवाल जवाब कर सकेंगे। इसी को देखते हुए
उन्होंने ट्विटर पर पहले से ही श्रोताओं से एक ऐसा अनुरोध किया है, जिसे
शायद ही कोई मानना चाहेगा।
सुपरस्टार सलमान खान की शादी की तारीख
हमेशा चर्चा का विषय रही है लेकिन उनके पिता सलीम खान का कहना है कि खुदा
भी नही जानता कि उनका बेटा कब शादी करेगा। जाने माने पटकथा लेखक 80 वर्षीय
सलीम खान से कभी-कभी उनके बेटे की शादी को लेकर सवाल पूछा जाता है।
उन्होंने
ट्वीटर पर घोषणा की है कि वह एक रेडियो शो की मेजबानी करेंगे लेकिन
उन्होंने अपने फॉलोअर्स से ‘सुल्तान’ के अभिनेता की शादी को लेकर सवाल नहीं
पूछने का आग्रह किया।
सलीम ने ट्वीट किया, ‘..सलमान कब शादी करेगा इसके अलावा आप मुझसे कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। खुदा भी यह नहीं जानता।’
‘शोले’ के पटकथा लेखक ‘70 एमएम शो’ कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे जो हर शनिवार और रविवार को प्रसारित होगा।