बूंदी। तीज मेला महोत्सव के तहत शनिवार को नगर परिषद सभागार में महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रभारी मंजू त्रिवेदी एवं पेंशू सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आरती, द्वितीय पर सोनम व माही तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक की भूमिका शालिनी विजय, मंजू जिन्दल व उर्मिला ने निभाई। इस दौरान सभापति महावीर मोदी ने कहा कि यह नगर परिषद का पहला प्रयास है, आगे भी बेहतर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को नगर परिषद सभागार में दोपहर 1 बजे महिलाओं व युवतियों के लिए सोलह शृंगार प्रतियोगिता होगी। इस अवसर पर पार्षद योगेन्द्र जैन, नाजमीन, हरिओम सैनी, लोकेश जैन, नगर परिषद निधि सहायक राजेन्द्र सिंघानिया आदि मौजूद रहे।