किसानों का ट्रैक्टर न खरीद पाना देश में एक भारी समस्या है। इसके चलते गरीब किसान समय पर अपने खेत को जोत नहीं पाते हैं। अगर किसी तरह परम्परागत तरीके से इसे कर भी लेते हैं तो भी पैदावार उतनी नहीं होती जितनी होनी चाहिए। लेकिन हिमाचल प्रदेश के बाहरा यूनिवर्सिटी के छा़त्रों ने कबाड़ स्कूटर के इंजन का इस्तेमाल कर एक हैंड ट्रैक्टर मशीन बनाई है जो पूरी तरह ट्रैक्टर की तरह ही काम करती है। खर्चा भी काफी कम है।
कितनी है लागत
अमूमम एक सामान्य ट्रैक्टर खरीदने का खर्चा कम से
कम 3.15 लाख रूपए का आता है। लेकिन आपको ताज्जूब होगा कि इस हैंड ट्रैक्टर
की लागत केवल 20 से 25 हजार रूपए आती है। एक लीटर पेट्रोल में यह मशीन एक
बीघा खेत की जुताई कर सकती है। इसे केवल हाथों से धक्का देकर चलाना पड़ता
है। कम लागत और कम मेहनत में आसान जुताई देखकर स्थानीय किसान भी छात्रों से
इस तरह के ट्रैक्टर की डिमांड करने लगे हैं। कम लागत में यह हैंड ट्रैक्टर
एक अच्छा व सस्ता प्रयोग कहा जा सकता है।
कहां से आया आईडिया
दअसल
गांव के 3 छात्र जनक भारदवाज, विनीत ठाकुर और राकेश शर्मा बाहरा
यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट हैं। इन तीनों ने पढ़ाई के साथ
छोटी सी रिपेयर वर्कशाॅप खोली। खेती के लिए प्रयोग किए जाने वाले अधिकतर
ट्रैक्टर उनकी दुकान पर रिपेयर होने आते थे। रिपेयर करने पर मुख्य समस्या
आती थी रिपेयर पार्ट्स, जो ज्यादातर नहीं मिलते थे। कई बार रिपेयर होने के
बाद भी ट्रैक्टर सही से काम नहीं करता था। तब तीनों से ऐसे किसी इनोवेशन के
बारे में सोचा जिससे रिपेयर करने में आसानी हो और लागत भी कम आए। करीब ढेड़
महीने की कड़ी मेहनत के बाद इस हैंड ट्रैक्टर ने आकार लिया।
कैसे हुआ यह इनोवेशन
इन
तीनों लड़कों ने कबाड़ में फेके गए एक स्कूटर का इंजन काम में लिया। कुछ
उसकी बाॅडी और बाकी पार्ट्स खरीदकर इस छोटी मशीन को आकार दिया। इसके पीछे
की तरफ एक हैंडल दिया है जिसे दोनों हाथों से पकड़कर धक्का दिया जाता है।
नीचे मिट्टी में आसानी से चलने वाले लोहे के टायर लगे हैं। पीछे की तरह खेत
जोतने के लिए नुकीले हुक लगे हैं।
बढ़ रही है मांग
बेहद कम लागत
में बने यह इनोवेशन गांव में चर्चा का विषय है। गांव के लोग अब धीरे-धीरे
हैंड ट्रैक्टर बनवाने और खरीदने के लिए उनकी दुकान में आने लगे हैं। आसपास
के गरीब किसानों को जिन्हें यह बात पता चली है, वें भी उनके पास पहुंचने
लगे हैं। लाखों रूपए में ट्रैक्टर खरीदने की जगह कम लागत का यह हैंड
ट्रैक्टर वाकई में गरीब किसानों के लिए एक वरदान है। तीनों छात्रों ने इस
टेकनोलाॅजी को आगे बढ़ाने के लिए कंपनियों से जुड़ने की इच्छा भी जाहिर की
है।