नई दिल्ली। इंजमाम उल हक और मोहम्मद यूसुफ जैसे बल्लेबाजों के बाद यूनुस खान ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी का मोर्चा संभाला हुआ है। यूनुस लंबे समय से टीम के लिए विश्वसनीय खिलाड़ी साबित हो रहे हैं। हालांकि यूनुस को इंग्लैंड की धरती पर खेली जा रही सीरीज के दो टेस्ट में फॉर्म के साथ संघर्ष करना पड़ा लेकिन वे ओवल में जारी तीसरे टेस्ट में ट्रैक पर लौटने में सफल रहे। यूनुस ने सैकड़ा उड़ा दिया है और पाकिस्तान ने पहली पारी के आधार पर बढ़त बना ली।
यह 38 वर्षीय यूनुस के करिअर का 32वां शतक है और इसके लिए उन्होंने 193
पारियां लीं। यूनुस से कम पारियों में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (176)
और भारत के सचिन तेंदुलकर (179) ने ही 32 शतक ठोके थे। यूनुस टेस्ट में
सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर आ गए
हैं। यूनुस के इस टेस्ट से पहले 107 टेस्ट में 52.78 के औसत से 9238 रन थे।
उनके खाते में 30 अर्धशतक भी हैं और उनका टॉप स्कोर 313 रन है। यूनुस ने
वर्ष 2000 में पहला टेस्ट खेला था।
आईए अब नजर डालें टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जडऩे वाले 9 और बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर :-
सचिन तेंदुलकर (भारत)
करिअर : 1989 से 2013
टेस्ट : 200
रन : 15921
औसत : 53.78
टॉप स्कोर : नाबाद 248 रन
50 : 68
100 : 51
जेक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका, आईसीसी)
करिअर : 1995 से 2013
टेस्ट : 166
रन : 13289
औसत : 55.37
टॉप स्कोर : 224 रन
50 : 58
100 : 45
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
करिअर : 1995 से 2012
टेस्ट : 168
रन : 13378
औसत : 51.85
टॉप स्कोर : 257
50 : 62
100 : 41
कुमार संगकारा (श्रीलंका)
करिअर : 2000 से 2015
टेस्ट : 134
रन : 12400
औसत : 57.40
टॉप स्कोर : 319 रन
50 : 52
100 : 38
राहुल द्रविड़ (भारत, आईसीसी)
करिअर : 1996 से 2012
टेस्ट : 164
रन : 13288
औसत : 52.31
टॉप स्कोर : 270 रन
50 : 63
100 : 36
सुनील गावसकर (भारत)
करिअर : 1971 से 1987
टेस्ट : 125
रन : 10122
औसत : 51.12
टॉप स्कोर : नाबाद 236 रन
50 : 45
100 : 34
ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज, आईसीसी)
करिअर : 1990 से 2006
टेस्ट : 131
रन : 11953
औसत : 52.88
टॉप स्कोर : नाबाद 400 रन
50 : 48
100 : 34
महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
करिअर : 1997 से 2014
टेस्ट : 149
रन : 11814
औसत : 49.84
टॉप स्कोर : 374 रन
50 : 50
100 : 34
स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया)
करिअर : 1985 से 2004
टेस्ट : 168
रन : 10927
औसत : 51.06
टॉप स्कोर : 200 रन
50 : 50
100 : 32