सरहद के प्रहरियों ने लिया अंगदान का संकल्प

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 13 अगस्त 2016, 2:09 PM (IST)

बाड़मेर। अन्तरराष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के सेक्टर मुख्यालय, बाड़मेर के परिसर में अंगदान के महत्व के बारे में सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों व उनके परिवार को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्मिकों ने स्वेच्छा से अंगदान का संकल्प लिया।

योग व प्राणायाम से शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत योग व प्राणायाम के साथ की गई। इसके बाद कमांडेंट, सेक्टर मुख्यालय बाड़मेर शाम कपूर व सीएमओएसजी घनश्याम दास ने अंगदान के महत्व व उसकी उपयोगिता के बारे मे बताते हुए सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों को अंगदान के लिए प्रेरित किया।