कुम्हेर। प्रताप सिंह मेहरवार के निवास पर भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आध्यात्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्तिभाव में सराबोर नजर आए।
व्यास गद्दी पर विराजमान प्रख्यात कथावाचक श्यामसुंदर महाराज ने अपने प्रेरणादायक प्रवचनों से उपस्थित जनसमूह को मोहित कर दिया।
कथा के दौरान उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण के महत्व और जीवन में इसके आदर्शों के अनुपालन पर प्रकाश डाला। कथा स्थल पर भव्य आयोजन और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने क्षेत्र के धार्मिक माहौल को और पवित्र बना दिया। आयोजन के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है।
आयोजक प्रताप सिंह महरावर ने बताया कि कथा सुनने कुम्हेर कस्वा के अलावा अभोर्रा, रीठोटी, साबोरा, हिंगोली, अस्तावन, महरावर, भटपुरा, सिकरोरी, पेंघोर, धनबाडा, पला, तमरेर इत्यादि गाँवो के श्रोता उपस्थित रहे। - प्रेस विज्ञप्ति
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे