ग्रामसमितियों से होगा किसानों की समस्याओं का निदान : डॉ.चन्देल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 22 दिसम्बर 2024, 11:36 AM (IST)

-भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न

दौसा। भारतीय किसान संघ दौसा जिले की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को सोमनाथ मंदिर में आयोजित की गई| बैठक को सम्बोधित करते हुए दौसा ज़िला प्रभारी और प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ. लोकेश कुमार चन्देल ने बताया कि भारतीय किसान संघ प्रत्येक गाँव में कमेटियाँ गठित करके किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास करेगा। इससे किसान संगठन को मज़बूती मिलेगी । गाँव की समस्याओं का निराकरण ग्राम समितियों की ओर से किया जाएगा ।ज़िला अध्यक्ष तेजराम मीणा, ज़िला मंत्री राजकिशोर शुक्ला ने बैठक में प्रत्येक तहसील और ग्राम पंचायतों पर प्रभारी बनाए गए । प्रभारी माह की पहले सप्ताह में बैठक कर समस्या की जानकारी लेकर निस्तारण करने का प्रयास करेंगे ।

इस अवसर पर दौसा ज़िला संरक्षक रामनिवास मीणा, ज़िला मंत्री घम्मनराम सैनी, ज़िला उपाध्यक्ष भगवान सहाय यादव,बांदीकुई तहसील अध्यक्ष लक्ष्मण गुर्जर, मंत्री जयलाल बैरवा,गीजगढ तहसील अध्यक्ष अमरसिंह घुमना, मंत्री नेतराम सैनी, कुण्डल तहसील प्रभारी सोहन लाल मीना,बडीयालकला तहसील अध्यक्ष कैलाश चन्द गुर्जर,सीकराय तहसील अध्यक्ष रामकेश मीना,सीकराय मंत्री लक्ष्मी चन्द मीना,देलाडी तहसील अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, दौसा तहसील विजय सिंह कसाना,रामजीवन मीना,हरिश्चंद्र सिंह राजावात,भूरामल मीना , डॉ.गौरव कुमार शर्मा आदि मौजूद थे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे