एडीजे रेखा यादव ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 20 दिसम्बर 2024, 8:45 PM (IST)

धौलपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश अध्यक्ष सतीश चंद के निर्देशन में शुक्रवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव द्वारा जिला कारागृह में स्पेशल कैंपेन फॉर ओल्ड प्रिजनर एण्ड टर्मिनल प्रिजनर्स के तहत 70 वर्ष से अधिक वृद्ध और मनणासन्न बीमारी से ग्रसित कैदियों का निरीक्षण किया गया।

इसके तहत 70 वर्ष से अधिक वृद्ध कैदियों से बातचीत की एवं बंदियों को कारागृह मे मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं जैसे भोजन, आवास, नाश्ता, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सीय सुविधाओं व रसोईघर, बैरक इत्यादि का जायजा लिया तथा उन्होंने कारागृह के निरुद्ध नये बंदियों सहित एक-एक बंदीगण से वार्ता कर उनके प्रकरणों में पैरवी हेतु अधिवक्ता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जेल में स्थित रसोई घर में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश दिये।

इस मौके पर डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल पप्पू सिंह गुर्जर, असिस्टेंट एलएडीसी दीपक सिंह सिकरवार, कु. मीता अग्रवाल, कु. अराधना शर्मा प्राधिकरण के आशुलिपिक राहुल डण्डोतिया, कनिष्ठ सहायक सुरेन्द्र सिंह एवं जेल अधीक्षक सुमन मीणा आदि सहित कारागृह का स्टाफ एवं बंदीजन मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे