रीट परीक्षा संचालन के लिए जिला स्तरीय समिति होगी गठित

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 17 दिसम्बर 2024, 6:41 PM (IST)

जयपुर, । राज्य सरकार ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2025 का आयोजन करने के लिए नोडल एजेंसी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को नियुक्त किया है। परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी 2025 को प्रस्तावित है।
रीट परीक्षा के आयोजन में पारदर्शिता एवं सुचिता सुनिश्चित करने के लिए जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति गठित करने का आदेश मुख्य सचिव द्वारा जारी किया गया है। समिति में जिला कलेक्टर अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक/पुलिस आयुक्त सह अध्यक्ष, शिक्षा विभाग के अधिकारी, जिला मुख्य प्रबंधक राजस्थान रोडवेज, जिला परिवहन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सदस्य होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक सदस्य एवं पदेन सचिव होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे