अटेंडेंस शॉर्ट, परीक्षा से वंचित, जान दे दी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 अगस्त 2016, 10:05 PM (IST)

नई दिल्ली। सरोजनी नगर इलाके के लक्ष्मीबाई नगर में रहने वाले राज्यसभा के जॉइंट सेक्रेटरी जगदीश कुमार के 21 वर्षीय बेटे सुशांत रोहिल्ला ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। उस वक्त घर पर सुशांत अकेला था। पिता राज्यसभा गए हुए थे और मां दिल्ली गवर्नमेंट स्कूल में टीचर होने के कारण स्कूल में थी।


घटना बुधवार दोपहर की है। मां 2.30 बजे स्कूल से वापस आई तो घर का दरवाजा खुला था। अन्दर जाकर देखा तो सुशांत दरवाजे के ऊपर बने ग्रिल पर लटका हुआ था इसके बाद घरवालों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को वहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुशांत लॉ की पढाई एमिटी लॉ कॉलेज से कर रहा था। बताया जा रहा है की उसकी अटेंडेंस शॉर्ट थी जिस कारण उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया जा रहा था। इस वजह से वो परेशान था। उसने सुसाइड नोट में लिखा है में एक अच्छा बेटा और अच्छा भाई नहीं बन सका इसलिए जान दे रहा है। उसकी बहिन भी एमिटी कॉलेज से ही लॉ की पढाई कर रही है।