फ्लोरिडा में टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऎलान

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 अगस्त 2016, 8:48 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अमेरिकी धरती पर होने वाली दो टी-20 मैचों की श्रृंखला के लिए टीम का ऎलान कर दिया। यह श्रृंखला फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रिजनल पार्क में 27 और 28 अगस्त तक खेली जाएगी।


विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टेस्ट टीम इस समय वेस्टइंडीज में चार मैचों की श्रृंखला खेल रही जहां वह 1-0 से बढत बनाए हुए है। श्रृंखला का तीसरा मैच सेंट लूसिया में खेला जा रहा है। इस श्रृंखला के ठीक बाद यह टी-20 श्रृंखला खेली जाएगी। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा,अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने सेंट्रल ब्रोवार्ड रिजनल पार्क में 27 और 28 अगस्त तक वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले दो टी-20 मैचों की श्रृंखला के लिए टीम का चयन कर लिया है।


भारतीय टीम...
महेन्द्र सिंह धौनी (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अंजिक्य रहाणे, लोकेश राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद समी, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, अमित मिश्रा और स्टुअर्ट बिन्नी।
(आईएएनएस)