चोरबावड़ी बनी आकर्षण का केंद्र

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 अगस्त 2016, 6:38 PM (IST)

उदयपुर । जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत कई ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण को लेकर कामों का असर अब मानसून में साफ नजर आ रहा है। उदयपुर की गोगुन्दा पंचायत समिति अंतर्गत चोरबावड़ी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस ग्राम पंचायत में हाईवे के पास ही पहाड़ियों के बीच तीन स्थानों पर बनी नाड़ियां देखने लायक हैं।

तीनों में इस बार की बारिश में भरपूर पानी भरा । यहां बीजारोपण और पौधरोपण का काम किया गया है जिससे बहुउद्देशीय उपयोग सामने आ सके। इन नए जलाशयों से क्षेत्रवासी उत्साहित हैं।क्योंकि अब गाँव के आस-पास के कुओं में पानी का स्तर बढ़ा है। स्थानीय लोगों को अब उम्मीद है कि अब उन्हें वर्ष भर पानी की समस्या नहीं रहेगी।