कम नहीं हुई सलमान की मुसीबत, विश्नोई समाज ने निकाली महारैली

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 अगस्त 2016, 1:19 PM (IST)

जोधपुर। हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान अदालत से बरी तो हो गए लेकिन, विश्नोई समाज अब सलमान खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर उतर आया है। वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी विश्नोई समाज के सैंकड़ों लोगों ने आज जोधपुर में विरोध प्रदर्शन किया। समाज ने सलमान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मे अपील करने के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनाने को आज जोधपुर में धर्मसभा व महारौली का आयोजन भी किया।

सजा दिलाने को कर रहे यज्ञ

समाज की ओर से सलमान खान को सजा दिलाने के लिए यज्ञ किया जा रहा है। विश्नोई समाज सलमान को अब भी शिकारी मान रहा है लेकिन, कोर्ट से बरी हो जाने के बाद अब लोग ये लोग पूछ रहे है कि फिर चिंकारा को किसने मारा। विश्नोई समाज के लोगों ने धर्मसभा व यज्ञ करके महारैली निकालकर राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर जोधपुर को ज्ञापन दिया।

यह है हिरण शिकार मसला

वर्ष 1998 जोधपुर के निकट भवाद व घोड़ा फार्म हाउस में हिरण का शिकार किया गया। आरोप है कि सलमान ने हिरण का शिकार किया। 18 साल बाद सलमान राजस्थान हाईकोर्ट से इस मामले में बरी हो गए। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद विश्नोई समुदाय ने महारैली निकाल कर मांग की कि राज्य सरकार फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे।