कॉमेडी से विलेन...लेकिन हर किरदार में हिट

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 अगस्त 2016, 1:08 PM (IST)

रितेश देशमुख एक ऐसे अभिनेता जो हर किरदार में खुद को फिट कर लेते हैं। फिर चाहे कॉमेडी हो या विलेन गिरी या फिर मुम्बई का टपोरी वाला गुंडा। हाल ही में रितेश देशमुख की फिल्म बैंजो का ट्रेलर रिलीज हुआ। पहली बार रितेश पर्दे पर काफी हटके रोल करने जा रहें हैं। अभी तक दर्शकों ने रितेश को पर्दे पर काफी अच्छी कॉमेडी करते देखा। इतना ही फिल्म एक विलेन में रितेश की विलेन की भूमिका को काफी सराहा गया। लेकिन फिल्म बैंजो में वह पहली बार एक टिपिकल बॉलीवुड एक्शन हीरो की भूमिका में नजर आयेंगें। फिल्म और गुंडो के छक्के भी छुड़ायेंगे। फिल्म में रितेश के अपोजिट नरगिस फाखरी रोमांस करती हुई दिखेगी। तो आइये नजर डालते हैं रितेश की कुछ अच्छी फिल्मों पर नजर .....

तेरे नाल लव हो गया फिल्म तेरे नाल लव हो गया में रितेश जिनेलिया के साथ मुख्य भूमिका में नजर आये थे। दर्शकों ने दोनों की लव-स्टोरी को पर्दे पर काफी पसन्द किया।

डबल धमाल डबल धमाल में रितेश देशमुख की कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने काफी पसन्द किया था।

हे बेबी हे बेबी मल्टी-स्टारर फिल्म थी। फिल्म में रितेश के अलावा के अक्षय कुमार, फरदीन खान और विद्या बालन मुख्य भूमिका में थे।

हाउसफुल हाउसफुल सीरीज में रितेश ने काफी अच्छी एक्टिंग की। इस फिल्म में रितेश ने लारा दत्ता के पति की भूमिका अदा की थी। इतना ही इस फिल्म में उन्हें उनके कॉमिक रोल के लिए अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

ग्रैंड मस्ती ग्रेड मस्ती एक सेक्स कॉमेडी थी। इस फिल्म में भी रितेश ने दर्शकों को अपनी कॉमेडी से काफी एंटरटेन किया।

एक विलेन मोहित सूरी निर्देशित फिल्म में रितेश ने पहली बार कुछ हटकर किया। इस फिल्म में उन्होंने साइको किलर की भूमिका अदा की। इतना ही नहीं रितेश को इस फिल्म के फिल्म के लिए क्रिटिक ने भी काफी सराहा।

हाउसफुल 2 हाउसफुल सीरीज के दूसरे पार्ट में भी रितेश ने अपनी कॉमिक टाइमिंग को बरकरार रखा, और दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया।

हाउसफुल 3 ये कहना बिलकुल भी गलत न होगा कि हाउसफुल का सभी पार्ट्स पैसा वसूल थे।