तिलोली में भामाशाह ने विधालय के बच्चों को वितरित की जर्सियां

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 29 नवम्बर 2024, 7:20 PM (IST)

भीलवाड़ा। स्माइल फाउंडेशन के सौजन्य व सद् भावना सेवा ट्रस्ट के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलोली सांगवा में विद्यार्थियों को स्वेटर जर्सियो का वितरण किया गया।

संस्था प्रधान रतन सालवी ने बताया कि सद्भावना सेवा ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम में बलवीर देवी चोरड़िया, निर्मला बुलिया एवं सुनिता झामड़ की उपस्थिति मे 100 से अधिक विद्यार्थियो को स्वेटर जर्सियो का वितरण किया गया।

इस दौरान रतनलाल कुमावत,मंजू चोधरी,रेखा जैन,हिम्मत खोईवाल,प्रशान्त सिंह मीना,किरण जैन,तारा जीनगर,प्रहलाद राय औझा,हसन बेग,श्याम गाडरी व राजेश कुमार जाट आदि उपस्थित थे। विद्यालय की ओर से रेखा जैन ने सभी भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे