बैंकाक। थाईलैंड के एक रिसॉर्ट में लगातार तीन धमाके हुए। ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, करीब 21 लोग घायल बताए जा रहे है। ब्लास्ट हिन इलाके में स्थित एक रिसॉर्ट में देर रात हुआ। जिस जगह यह धमाके हुए हैं वहां पर छुट्टी वाले दिनों में काफी संख्या में लोग आते हैं। ज्यादातर विदेश लोग ब्लास्ट की चपेट में आए है। पुलिस के मुताबिक अभी यह साफ नहीं हो सका है कि धमाके के पीछे हमलावर का मकसद क्या था।
कुछ ही अंतराल के बाद हुए तीन धमाके
पुलिस ने बताया है कि रिसॉर्ट में हुए पहले धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ
था। इसके करीब बीस मिनट बाद दूसरा धमाका करीब पचास मीटर की दूरी पर हुआ
जिसमें एक थाई महिला की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। कुछ ही देर बार
तीसरा धमाका हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 11 लोग घायल हो
गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गमलों में रखे हुए थे बम
अधिकारियों
ने कहा कि बमों को गमलों में छुपाकर रखा गया था और मोबाइल फोन के जरिए आधे
घंटे के अंतराल पर एक के बाद एक विस्फोट किया गया। सूत्रों ने बताया कि
थाईलैंड के दक्षिणी त्रांग प्रांत में विस्फोट की घटनाएं आम बात है क्योंकि
यह क्षेत्र उग्रवाद से प्रभावित है। हालांकि देश के पर्यटक स्थलों पर इस
तरह के हमले अमूमन नहीं होते हैं।
कहां हुआ धमाका
हुआ हिन
थाईलैंड की खाड़ी से सटा रिसॉर्ट है, यह इलाका विदेशी और देशी पर्यटकों के
बीच काफी प्रसिद्ध है। यह राजा भूमिबोल अदुल्यादेल का पसंदीदा आवास के लिए
भी प्रसिद्ध है।
सार्वजनिक अवकाश घोषित
गौरतलब है कि शुक्रवार को महारानी का जन्मदिन होने की वजह से यहां पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके कारण यहां पर्यटकों की भी काफी भीड जमा थी। थाईलैंड के महाराजा का पिछले कुछ समय से यहां के ही एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।