हरियाणा में जल्द लागू होगा सातवां वेतन आयोग

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 11 अगस्त 2016, 9:21 PM (IST)

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि सरकार राज्य कर्मचारियों को जल्द सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू कर तोहफा देगी। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया हुआ है। इसकी रिपोर्ट मिलते ही सिफारिशों को लागू कर दिया जाएगा। सीएम ने सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। वे मंत्रियों और अधिकारियों के दफ्तर गए। उन्होंने कर्मचारियों से आने वाली दिक्कतों के बारे में पूछा।