साल में तीन से चार फिल्में दर्शकों के सामने लाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार को उनकी फिल्म ‘रूस्तम’ के लिए भारतीय सिनेमा के ‘रोबोट’ उर्फ रजनीकांत ने शुभकामानाएँ दी हैं। अक्षय कुमार रजनीकान्त के साथ उनकी फिल्म ‘रोबोट 2.0’ में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। यह दोनों सितारे पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘रुस्तम’ शुक्रवार को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हो
रही है। फिल्म रोबोट 2 में उनके सह अभिनेता रहे अक्षय को उन्होंने ट्वीट
करके बधाई दी। ‘रूस्तम’ नौ सेना अधिकारी के एम नानावटी के वास्तविक जीवन पर
आधारित फिल्म है। रजनीकांत ने ट्वीट करके कहा, प्रिय अक्षय, मैं आपको आने
वाली फिल्म ‘रूस्तम’ के लिए बधाई देता हूं।
टीनू सुरेश देसाई के
निर्देशन में बनी ‘रूस्तम’ में अक्षय कुमार के अलावा इलियाना डिक्रूज और
ईशा गुप्ता ने भी अभिनय किया है। इसके पहले सलमान खान, रणवीर सिंह, सोनम
कपूर और आलिया भट्ट ने संक्षिप्त वीडियो बनाकर ‘रूस्तम’ फिल्म का प्रमोशन
किया था।
ट्रेड विश्लेषकों को उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म
100 करोड की कमाई करने में कामयाब होगी। अक्षय कुमार की इस वर्ष प्रदर्शित
दोनों फिल्मों ‘एअरलिफ्ट’ और ‘हाउसफुल-3’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड का
कारोबार करने में कामयाबी प्राप्त की थी।
रजनीकांत और अक्षय पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहें हैं। दोनों शंकर द्वारा निर्देशित रोबोट(2010) के सीक्वल ‘रोबोट 2.0’ में काम कर रहें हैं, जिसके 2017 में बड़े पर्दे पर आने की संभावना है।