जयपुर, । राजस्थान के 7 विधानसभा क्षेत्रों में झुंझुनू, रामगढ़, दौसा,
देवली-उनियारा, खींवसर, सलूम्बर और चौरासी के उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है । प्रदेश के 7 जिला मुख्यालयों झुंझुनू, अलवर, दौसा, टोंक,
नागौर, उदयपुर व डूंगरपुर पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई
सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाले गए मतों की गणना
शुरू हुईइसके बाद ईवीएम
मशीनों से मतों की गणना सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई जाएगी। इसके लिए 98 टेबल
स्थापित की गई हैं। सभी 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों
के लिए कुल 141 राउंड में ईवीएम मशीनों से मतों की मतगणना होगी। मतदाताओं
की संख्या के आधार पर 18 से 22 राउंड में मतों की गिनती होगी। झुंझुनू और
सलूम्बर विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम मतों की गिनती 22-22 राउंड में, रामगढ़
की 21 राउंड में, देवली-उनियारा और खींवसर विधानसभा क्षेत्रों की गिनती
20-20 राउंड में, दौसा एवं चौरासी के ईवीएम मतों की गिनती 18-18 राउंड में
पूरी होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे