इन रंगों की कारों पर ज्यादा फिदा होती है लडकियां

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 26 अगस्त 2017, 8:16 PM (IST)

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर खास हो सकती है। वैसे तो कार आप अपने बज़ट के मुताबिक ही खरीदेंगे लेकिन एक खास बात और है जिससे आप उन्हें और ज्यादा इम्प्रेस कर सकते हैं। वह है कार का कलर। आपको पता होगा कि लड़कियां का दिल कुछ खास रंगों पर ही फिदा होता है जो मर्दों की चाॅइस से पूरी तरह अलग होता है। अगर आप सिंगल हैं तो पक्का व्हाईट या ब्लैक कलर आपके दिल के करीब होगा लेकिन महिलाओं को इस रंगों से दूर-दूर से परहेज है। अगर आप हमारे दिए आर्टिकल पर गौर करेंगे तो हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि आपकी पार्टनर आपकी कार को देखते ही आपकी बाहों में होगी। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं उनकी पसंद ....[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1. रेड कलर
यह कलर महिलाओं या युवतियों का सबसे पसंदीदा कलर है। चाहे कपड़ों की बात की जाए या कारों की, यह कलर पहले पायदान पर है। वैसे तो इस कलर की कारें सभी ब्रांड उतारते हैं लेकिन यह कलर VW Polo GT और मारूति स्विफ्ट के अलावा मर्सिडीज़ की कारों पर खूब जंचता है। गौर करें कि जब इस कलर की कोई कार उनके पास से गुजरती है तो वें मुड़कर देखे बिना नहीं रहतीं। यही वजह है कि अगर आपको है उनका दिल जीतना तो रेड कलर की कार ही खरीदना।

2. डार्क ग्रे या मिडनाइट ब्लैक
ब्लैक कम ग्रे या डार्क ग्रे कलर को भी हमने इस लिस्ट में शामिल किया है। इसकी वजह है कि आजकल ब्लैक कलर फैशन से आऊट होता जा रहा है। इसका मतलब यह नहीं है कि इस कलर की पाॅपुलर्टी कम हो गई है, लेकिन यह एक काॅमन कलर होने की वजह से अभी लाइमलाइट में नहीं है। इसकी जगह ली है ब्लैक कम ग्रे व डार्क ग्रे ने। दूर से देखने में यह ब्लैक जैसा ही दिखता है लेकिन होता नहीं। इसे लाइट ब्लैक या मिडनाइट ब्लैक भी कहा जा सकता है। महिलाओं को यह कलर खासतौर पर सूट करता है। आजकल छोटी हैचबैक कारों में यह कलर खूब देखा जा सकता है। मारूति Alto 800, K10 इस लिस्ट में पहले पायदान पर है। इसलिए अगर आपको करना है उनके दिल पर राज तो मिडनाइट ब्लैक का अपनाओ अंदाज।

3. आॅरेंज कलर
यह कलर भी युवतियों या महिलाओं की पसंद लिस्ट में शामिल हैं। यह लाइट कलर शांत और सौम्य का प्रतीक है जो महिलाओं के ही नहीं, पुरूषों के भी सिर चढ़कर बोलता है। होंडा की जैज़ को इस कलर स्कीम में उतारा गया है जो काफी लुभावनी लगती है। आॅरेंज कलर खरीदने वाले ग्राहक, फिर चाहे वह महिला हो या पुरूष, इस कलर की तरह ही शांत और सौम्य स्वभाव वाले होते हैं। अग्रेसिव व लड़ाकू स्वभाव वालों को इस तरह के कलर बिलकुल भी पसंद नहीं होंगे। अगर आपकी हमसफर शांत या फिर शर्मीले स्वभाव की है तो यह कलर उनके दिल में आपकी जगह और भी गहरी कर देगा।

4. ब्लू कलर
इस कलर पर तो युवतियों और महिलाओं की जान बसती है। डार्क हो या लाइट ब्लू, उनका पसंदीदा कलर है। कपड़ों से लेकर कारों तक उनकी यह बेस्ट चाॅइस है। फोर्ड की फीगो हैचबैक व टाटा की जे़स्ट इस कलर में आने वाली कारों के कुछ नाम हैं। आॅडी व बीएमड्ब्ल्यू लग्ज़री ब्लू कलर स्कीम के कुछ नाम हैं। अगर आपने भी इस कलर की चमचमाती नई कार खरीदी है तो आप अपने हमदम की गहरी नीली आंखों में खो जाने को तैयार रहें।

5. वयलेट या पिंक कलर
जो लड़कियां अपने आपको दुनिया की भीड़ में सबसे अलग समझती हो, उन्हें इस तरह के कलर काफी भाते हैं। उनकी ड्रेसिंग सेंस से इस बात का पता आसानी से लगाया जा सकता है। अगर आपकी पार्टनर भी कुछ ऐसी ही हैं तो आप वयलेट या पिंक कलर की कार से उनका दिल जल्दी से जीत सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको काफी मेहनत करनी होगी। इसकी वजह है कि यह कलर आसानी से मिलता नहीं। काफी पहले मारूति की जेन एस्टिलो को इस कलर में उतारा गया था तो फिमेल में काफी पाॅपुलर हुआ था। टाटा नैनो, फोर्ड फीगो भी इस कलर में आने वाली कारों के आॅप्शन में शामिल हैं।

6. पर्पल या बैंगनी कलर
कुछ अलग दिखने की चाहत महिलाओं को इस कलर की ओर खिंच ही लाती है। वैसे तो यह कलर ज्यादा चलन में नहीं है लेकिन ट्रेंडी कलर की शौकिन युवतियों को यह कलर काफी लुभाता है। वैसे तो इस कलर की कारें ज्यादा नहीं है, लेकिन टाटा नैनो जैनेक्स लाइनप में इस तरह के ट्रेंडी कलर की काफी भरी-पूरी रैंज मौजूद है। अगर फस्र्ट बायर हैं तो इसे ट्राय करने में कोई बुराई नहीं है।

7. ग्रीन कलर
कुल अलग दिखने की चाहत वाली थ्योरी इस कलर के साथ भी वैसी ही है। जिन महिलाओं को दिखावा पसंद नहीं होता या जो नेचुरल ब्यूटी पर कायम रहती हैं, उनके लिए ही यह कलर है। शेवरले बीट इसका सबसे शानदार और प्रभावी उदाहरण है। इस कार को ग्रीन कलर से ही प्रमोट किया गया था और उसके बाद यह कलर काफी पाॅपुलर हुआ। लाॅन्च के 3 साल बाद भी कंपनी की सबसे ज्यादा कारें इसी कलर में बिकती हैं। Alto 800 का नया अपडेट माॅडल भी इसी कलर स्कीम में आया है। मिड साइज हैचबैक में यह कलर खूब चलता है।

8. लेमन या यलो कलर
हलकी रफ्तार और माॅडिफाय कारों की दिवानी युवतियों के दिलों के पास यह कलर जरूर रहता है। एडवेंचर पसंद करने वाली लड़कियां या महिलाएं इस कलर के लिए पागल हैं। अगर खुली सड़कों को रैसिंग ट्रेक समझ ड्राइव करना, तेज रफ्तार में खिड़की से बाहर झांकना और अपना स्काफ लहराना आपकी पार्टनर को अच्छा लगता है तो इस रंग की कार आपकी लाइफ को भी एडवेंचर के साथ प्यार से भर देगी।