बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो बहनों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपने खून से लिखकर अपने पिता से ही जान का खतरा बताते हुए अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है। दोनों बहनों का आरोप है कि उनका पिता उनकी जान लेने पर आमादा है। उनका कहना है कि उनके भाई पैदा न होने पर पिता पहले ही उनकी मां की हत्या कर चुका है।
आरोप है कि पिता ने जून में इनकी मां को जला के मार दिया था। बच्चियां
फिलहाल अपने मामा के यहां छिप कर रह रही हैं। तब से अब तक कोई भी प्रभावी
कार्यवाही नहीं हुई और इन दोनों बहनों को भी जान से मारने की धमकियां मिल
रही हैं।
इसके चलते दोनों बहनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। परेशान होकर इन्होंने अपने खून से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अपनी जान बचाने की गुहार व मामले में प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की है।