फिल्म माचिस से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले जिमी अब तक कई सारी फिल्मों का हिस्सा रह चुकें। इतना ही नही उन्हें फिल्मो में उनकी अदायगी के लिए काफी सरहाया भी गया। आज हम आपके लिए जिमी की कुछ ऐसी फिल्मों की लिस्ट लेकर आएं हैं जिसमे आप भले ही जिमी ने फिल्म में सारा ध्यान अपनी ओर खींचा हो लेकिन अंतत उन्हें लूजर ही दिखाया गया। अगर आपने ही फिल्मों हो तो आपको भी जिमी की अदाकारी देख मजा आया होगा लेकिन अंतत उन्हें लूजर दिखा दिया जाता हो फिर चाहे वह फिल्म स्पेशल 26 हो या फिर तनु वेड्स मनु। शायद कभी जिमी शेरगिल भी खुद से यही सवाल करते होंगे। खैर आप नजर डालिये स्लाइड्स पर
मेरे यार की शादी से लेकर हैप्पी भाग जाएगी जिमी को फिल्म मेरे यार की शादी से लेकर फिल्म हैप्पी भाग जाएगी तक घोड़ी चढ़ते नाही दिखाया गया। जब भी जिम्मी मण्डप तक पहुचंते हैंया तो उनकी एक्ट्रेस को किसी और से प्यार हो जाता है या वह खुद भाग जाती हैं।
मुन्ना भाई एमएमबीबीएस मुन्ना भाई एमएमबीबीएस में जिमी ने कैंसर पीड़ित व्यक्ति की भूमिका अदा की थी। फिल्म में मुन्ना भाई उनके लिए आइटम डांसर का भी इंतजार करते हैं लेकिन बेचारे होते तो स्ट्रेचर पर हैं। और फिर इसके बाद हो जाती हैं उनकी मौत।
तनु वेड्स मनु सबसे ज्यादा बुरा तो जिमी उर्फ़ राजा अवस्थी के साथ फिल्म तनु वेड्स मनु में हुआ। फिल्म के पहले भाग में राजा अवस्थी तनु के प्रेमी होते है बात शादी तक पहुंच जाती है लेकिन बीच में आ जाते हैं डॉ मनु और ले उड़ते हैं राजा की तनु को
तनु वेड्स मनु 2 तनु वेड्स मनु के बाद पार्ट 2 में राजा को जिस लड़की का रिश्ता का आता है उसे भी डॉ मनु पटा लेते हैं और उससे शादी भी करने वाले होते हैं। यहां भी राजा अवस्थी घोड़ी चढ़ते चढ़ते रह जाते हैं।
बैंग बैंग फिल्म बैंग बैंग में जिमी महज पांच के लिए हैं और उसमे भी उनकी मौत दिखा दी जाती है।
बुलेट राजा सैफ अली खान सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म बुलेट राजा में भी जिमी रवि किशन की गोली से मारे जाते हैं।
स्पेशल 26 स्पेशल 26 में जिमी अक्षय कुअंर की तरफ से होते हैं। हालांकि फिल्म में उनकी एक्टिंग काफी बेहतरीन थी, लेकिन आखिर में सब ने देखा क्या हुआ।