चंडीगढ़। सारंगपुर थाने मेंं दर्ज रॉबरी के एक केस में जिला अदालत ने 2 युवकों को दोषी पाते हुए 7 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। केस में शिकायतकर्ता धनास के कम्यूनिटी सेंटर के पास बंसल मार्बल शॉप के किशनवीर यादव था। कोर्ट ने आरोपी ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, धनास के ललित और डिंपी को सजा दी है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना वाली शाम 8:05 बजे दुकान बंद कर वह सामने रोड पर गए थे। वहां 4 लडके आए और चाकू की नोक पर उनकी पिटाई करते हुए मोबाइल फोन व 16,900 रूपये व पर्स छीन लिया। उनकी बुरी तरह पिटाई की और भाग गए। हालांकि एक आरोपी को शिकायतकर्ता ने पकड़ लिया। मौके पर पुलिस बुलाई गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान ललित के रूप में हुई थी। उसके समेत बाकी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे