जोधपुर। यहां मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज के लिए आए एक दम्पती को क्या मालूम था कि जिस धर्मशाला के बेसमेंट में वे ठहरे हैं, वह उनके लिए मौत का तहखाना बन जाएगा। मंगलवार को हादसे का शिकार हुए दम्पती के बारे में गुरुवार को तब पता चला जब उनका बेटा उन्हें ढूंढते हुए जोधपुर आया।
क्यों आए थे जोधपुर
बीकानेर के देशनोक से निवासी बुलाकीदास जाजड़ा
कैंसर पीडि़त अपनी पत्नी किरण का इलाज कराने आठ अगस्त को जोधपुर पहुंचे थे।
यहां आकर उन्होंने अस्पताल के पीछे एक धर्मशाला के बेसमेंट में कमरा किराए
पर लिया।
ऐसे हुई मौत
जोधपुर में मंगलवार को हुई भारी बारिश हुई।
धर्मशाला के बेसमेंट में पानी भर गया। बरसात इतनी तेज थी कि दम्पती वहां से
बाहर ही नहीं निकल पाए। दो दिन तक सम्पर्क नहीं हो पाने के कारण मृत
दम्पती का पुत्र गुरुवार को जोधपुर पहुंचा और तलाश की तो दोनों के शव
धर्मशाला के बेसमेंट में मिले। धर्मशाला में दो जनों के डूबने का पता चलते
ही इसका संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच
शुरू कर दी है।